नई दिल्ली, जुलाई 10 -- भारतीय क्रिकेट के इतिहास में पहली बार भारत किसी विदेशी लीग मैच की मेजबानी करने जा रहा है। जी हां, ऑस्ट्रेलिया के मशहूर बिग बैश लीग का ओपनिंग मुकाबला भारत में खेला जाना है। इसको लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बड़ा ऐलान किया है। 12 दिसंबर को मेलबर्न रेनेगेड्स बनाम पर्थ स्कॉर्चर्स बीबीएल ओपनिंग मैच की मेजबानी चेन्नई के एमए चिदंबरम मैदान को मिली है। इस मैच का लाइव प्रसारण भारत में जियोहॉटस्टार पर होगा। यह पहला मौका है जब भारत किसी विदेशी टी20 लीग की मेजबानी करेगा। इससे पहले भारत अपनी टी20 लीग आईपीएल को यूएई और साउथ अफ्रीका जैसी विदेशी सरजमीं पर कराता आया है। यह भी पढ़ें- इस कलंक के साथ हुआ अय्यर के कैप्टेंसी करियर का आगाज, बने ऐसे पहले भारतीय कप्तान क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) को उम्मीद है कि अगर BCCI कोई मैच विदेश में कराता ...