नई दिल्ली, मई 16 -- भारत की अध्यक्षता में हुई ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में पश्चिम एशिया संघर्ष पर मतभेद उभरने के कारण शुक्रवार को संयुक्त बयान जारी नहीं हो सका। इसके बाद अध्यक्ष की तरफ से सदस्य देशों द्वारा उठाए गए साझा मुद्दों को शामिल करते हुए 63 बिंदुओं का एक व्यापक बयान जारी किया गया।इजरायली हमलों की निंदा की मांग, नहीं बन पाई सहमति बयान में ईरान अमेरिका का नाम लिए बगैर अंतरराष्ट्रीय कानून के विपरीत एकतरफा दंडात्मक उपायों खासकर आर्थिक प्रतिबंधों की निंदा गई है। ईरान ने गुरुवार को बैठक में कहा था कि ब्रिक्स के मंच से ईरान पर अमेरिका और इजरायली हमले की निंदा की जानी चाहिए। उसने ब्रिक्स के सदस्य यूएई पर हमले में अमेरिका का साथ देने का भी आरोप लगाया था। सूत्रों का कहना है कि इसके चलते संयुक्त बयान पर विदेश मंत्रियों के बीच सहमति नह...