नई दिल्ली, अगस्त 7 -- फ्रांस ने 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए अपना विस्तृत तकनीकी और वाणिज्यिक प्रस्ताव भारत को सौंप दिया है। यह सौदा लगभग 3.25 लाख करोड़ रुपये का है। प्रस्ताव में इन लड़ाकू विमानों के बड़े पैमाने पर भारत में ही निर्माण का प्रावधान है। राफेल लड़ाकू विमान भविष्य में भारतीय वायु सेना की मुख्य ताकत बनेंगे। भारत ने इस मेगा सरकारी सौदे के लिए मई में फ्रांस को लेटर ऑफ रिक्वेस्ट (एलओआर) जारी किया था। फ्रांस ने इसी का औपचारिक जवाब दिया है। इस प्रस्ताव का रक्षा मंत्रालय के अधिग्रहण विंग और भारतीय वायुसेना द्वारा विस्तृत अध्ययन किया जा रहा है।देश में बनेंगे 94 राफेल प्रस्ताव के अनुसार, 114 में से 94 राफेल विमान भारत में ही बनाए जाएंगे। यह काम डसॉल्ट एविएशन के सभी साझेदार मिलकर करेंगे, जिनमें मिसाइल निर्माता एमबीडीए, इंजन न...