नई दिल्ली, अगस्त 12 -- देश की टू-व्हीलर्स कंपनियों के सेल्स आंकड़े घर के अंदर और बाहर अलग-अलग रहते हैं। इतना ही नहीं, जो मॉडल देश में नंबर-1 होता है वो देश के बाहर काफी नीचे रहता है। साथ ही, जो मॉडल भारतीय बाजार में नहीं बिक रहे, उन्हें विदेशी ग्राहक जमकर खरीद रहे हैं। साल 2026 के पिछले क्वार्टर (Q2) में टू-व्हीलर एक्सपोर्ट पर नजर डालें तो CY2026 (अप्रैल-जून) में भारत के टू-व्हीलर एक्सपोर्ट में जबरदस्त तेजी बनी रही। कुल शिपमेंट 15,50,852 यूनिट तक पहुंच गई, जबकि Q2 2025 में यह आंकड़ा 11,33,695 यूनिट था। इससे साल-दर-साल (YoY) 36.80% की अच्छी ग्रोथ हुई और लगभग 4.17 लाख अतिरिक्त यूनिट विदेशों में भेजी गईं। बजाज बॉक्सर ने भारत के सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट होने वाले टू-व्हीलर के तौर पर अपनी जगह मजबूती से बनाए रखी। इसका एक्सपोर्ट 3,37,314 यूनिट रहा,...