भारत में सस्ते हैं रीचार्ज प्लान! Airtel चेयरमैन का बड़ा बयान, यूजर्स की बढ़ सकती है टेंशन
नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- भारत में मोबाइल रीचार्ज को लेकर अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि टेलीकॉम कंपनियों ने प्लान महंगे कर दिए हैं। वहीं भारती एयरटेल के फाउंडर और चेयरमैन सुनील भारती मित्तल की राय इससे बिल्कुल अलग है। उनका कहना है कि भारत में मोबाइल सेवाओं की कीमत अभी भी काफी कम है और यूजर्स को औसतन करीब 350 रुपये महीना मोबाइल कनेक्शन पर खर्च करना चाहिए। मित्तल ने मोबाइल रीचार्ज की तुलना रोजमर्रा की चीजों से करते हुए कहा कि आज साबुन, चिप्स का पैकेट या पेप्सी की बोतल पर भी लोगों को मोबाइल सेवा की तुलना में ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। उनके मुताबिक करीब 350 रुपये महीना खर्च करने पर भी मोबाइल सेवा की कीमत लगभग 10 से 12 रुपये प्रतिदिन बैठती है। इसके बदले यूजर्स को सिर्फ कॉलिंग और इंटरनेट ही नहीं, बल्कि बैंकिंग, UPI, एजुकेशन, सरकारी योजनाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.