भारत में सबसे महंगा, US में सस्ता! किस देश में कितनी है नए iPhone की कीमत?
नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ अपना पहला फोल्डेबल iPhone Duo भी लॉन्च कर दिया है। 9 सितंबर को हुए लॉन्च के बाद अब इन नए iPhones की कीमतों को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा भारत और दूसरे देशों के बीच बड़े अंतर की हो रही है। खास बात यह है कि भारतीय मार्केट में नए iPhones की कीमत कई दूसरे देशों के मुकाबले काफी ज्यादा है। अगर आप विदेश यात्रा पर हैं या वहां से iPhone खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो कुछ देशों में आपको अच्छी खासी बचत हो सकती है। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं। भारत में iPhone 18 Pro के 256GB मॉडल की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है। वहीं 256GB वाला iPhone 18 Pro Max 1,79,900 रुपये में आता है। 512GB मॉडल के लिए iPhone 18 Pro की कीमत 1,89,900 रुपये और Pro Max की कीमत 2,04,900 रुपये है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.