नई दिल्ली, मई 10 -- सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई ने लोकतंत्र में संविधान और उसके महत्व को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि किसी भी संवैधानिक देश में संसद, सरकार या न्याय पालिका सर्वोच्च नहीं होती है। देश के केवल और केवल संविधान ही सर्वोच्च होता है। उन्होंने 1975 में इंदिरा गांधी सरकार द्वारा लगाए गए आपातकाकल का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय ने इस बात को उजागर कर दिया था कि न्यायपालिका, राज्य की शक्तियों पर रोक लगाने की बजाय उनके बचाव में खड़ी हो गई थीं। यह ऐसा समय था, जब संसद, सरकार और न्यायपालिका तीनों ही अपने संवैधानिक दायित्व निभाने में विफल हो गए थे। कोलंबो में एक कार्यक्रम के दौरान अपनी बात को रखते हुए पूर्व मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि संवैधानिक लोकतंत्र में संसद (विधायिका), कार्यपालिका (सरकार) और न्यायपालिका नहीं, बल्कि...