नई दिल्ली, जून 15 -- प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारों का शौक रखने वाले भारतीय ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दिग्गज इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला ने भारत में अपनी नई और बड़ी इलेक्ट्रिक एसयूवी 'टेस्ला मॉडल वाई एल' (Tesla Model Y L) की डिलीवरी शुरू कर दी है। यह कार टेस्ला के भारतीय पोर्टफोलियो में शामिल होने वाला सबसे नया मॉडल है, जो रेगुलर मॉडल वाई के मुकाबले ज्यादा बड़ा और प्रैक्टिकल है। तीन कतारों की सीटिंग वाली इस कार में 6 लोगों के बैठने की जगह है। कंपनी ने देश भर में ग्राहकों को इस एसयूवी के पहले बैच की चाबियां सौंप दी हैं। आइए जानते हैें पूरी खबर को विस्तार से।इतनी है कार की कीमत टेस्ला मॉडल वाई एल को 61.99 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। जो लोग इसे फाइनेंस कराना चाहते हैं, उनके लिए टेस्ला ने कुछ आकर्षक प्लान भ...