नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर भारतीय बाजार की टॉप टू-व्हीलर कंपनियों में से एक है। खासकर कंपनी स्कूटर सेगमेंट में सबसे शानदार प्रदर्शन कर रही है। उसके पोर्टफोलियो में शामिल होंडा एक्टिवा सालों से देश का नंबर वन स्कूटर बना हुआ है। हालांकि, कंपनी की दूसरी सच्चाई ये भी है कि एक्टिवा के अलावा उसके दूसरे स्कूटर बाजार में अब तक बेहतर परफॉर्म नहीं कर पाए हैं। दूसरी तरफ, कंपनी के कई स्कूटर ग्लोबल मार्केट में शानदार परफॉर्म कर रहे हैं। इसमें एक नाम स्टाइलो 160 का भी है। इस स्कूटर को कंपनी ने हाल ही में इंडोनेशिया मार्केट के लिए अपडेट किया है। दरअसल, कंपनी ने स्टाइलो 160 के अपडेट 2026 मॉडल में हल्के कॉस्मेटिक चेंजेस करके नए कलर्स शामिल किए हैं। कंपनी के ग्लोबल पोर्टफोलियो का ये सबसे स्टाइलिश स्कूटर भी है। अपने अट्रैक्टिव डिजा...