नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- करीब 12 साल के लंबे इंतजार के बाद Apple ने आखिरकार भारत में अपनी पेमेंट सर्विस Apple Pay लॉन्च कर दी है। भारत में इसकी शुरुआत Axis Bank के साथ की गई है। फिलहाल Axis Bank के चुनिंदा Visa और Mastercard क्रेडिट कार्ड Apple Pay के साथ काम करेंगे। Apple का कहना है कि आने वाले समय में दूसरे बैंक और कार्ड जारी करने वाले फाइनेंशियल ऑर्गनाइजेशंस को भी इस सर्विस से जोड़ा जाएगा। बता दें, यह सेवा UPI से बिल्कुल अलग है। Apple Pay के जरिए यूजर्स अपने iPhone, iPad और Apple Watch से स्टोर, ऐप्स और वेबसाइट पर पेमेंट कर सकेंगे। इसके लिए हर बार कार्ड नंबर, PIN या OTP डालने की जरूरत नहीं होगी। पेमेंट को Face ID, Touch ID या डिवाइस की सुरक्षा व्यवस्था के जरिए ऑथराइज किया जा सकेगा। Apple के मुताबिक Mac के लिए Apple Pay सपोर्ट भी जल्द आ...