नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- स्मार्टफोन मार्केट में अफॉर्डेबल और भरोसेमंद डिवाइसेज की डिमांड लगातार बढ़ रही है, और इसी को ध्यान में रखते हुए Xiaomi ने अपनी नई REDMI A7 सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में दो नए मॉडल्स REDMI A7 और REDMI A7 Pro शामिल हैं, जो खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किए गए हैं जो कम बजट में अच्छी परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं। आइए आपको इनके फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बताते हैं। REDMI A7 में 6.88 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जबकि REDMI A7 Pro में 6.9 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसका मतलब है कि यूजर्स को स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने के दौरान ज्यादा स्मूद और फ्लूइड एक्सपीरियंस मिलेगा। इसके साथ ही, TUV Rheinland सर्टिफिकेशन के साथ आंखों की सुरक्षा का भी ध...