नई दिल्ली, अगस्त 28 -- रेंज रोवर स्पोर्ट ट्वेंटी एडिशन (Range Rover Sport Twenty Edition) भारत में लॉन्च हो गई है। इसकी शुरुआती कीमत 1.90 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह स्पेशल एडिशन रेंज रोवर स्पोर्ट के 20 साल पूरे होने के मौके पर लाया गया है। इसमें खास 'TWENTY' बैजिंग और डिटेलिंग के साथ दमदार पावरट्रेन और Range Rover Sport SV से ली गई परफॉर्मेंस सीट्स दी गई हैं। इस नई एसयूवी में कंपनी 4.4-लीटर का V8 इंजन ऑफर कर रही है। साथ ही यह दमदार एसयूवी 0 से 100 kmph की स्पीड मात्र 4.5 सेकेंड में पकड़ लेती है। आइए डीटेल में जानते हैं इस नई रेंज रोवर के बारे में।खास डिजाइन और एक्सटीरियर ट्वेंटी एडिशन का डिजाइन पुराने रेंज स्टॉर्मर कॉन्सेप्ट और Vesuvius Orange First Edition Range Rover Sport से इंस्पायर्ड है। इसमें Sanguinello Orange नाम का बोल्ड अल्...