नई दिल्ली, मार्च 16 -- BMW मोटोराड ने भारतीय मार्कट में अपनी हाई-परफॉर्मेंस 'M' सीरीज का विस्तार करते हुए नई M 1000 R सुपरस्पोर्ट रोडस्टर को लॉन्च कर दिया है। यह दमदार मोटरसाइकिल भारत में 'कम्पलीटली बिल्ट-अप यूनिट' (CBU) के रूप में आएगी। यानी इसे विदेश से सीधे इम्पोर्ट किया जाएगा। बता दें कि देशभर के अधिकृत डीलरशिप पर इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। कंपनी ने साफ किया है कि इसकी डिलीवरी मई 2026 से शुरू होगी। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 33.50 लाख रुपये तय की गई है। यह भी पढ़ें- Rs.2.50 लाख सस्ती हुई ये धाकड़ बाइक! स्टॉक खाली करने को कंपनी ने दिया बड़ा ऑफरकुछ ऐसी है डिजाइन डिजाइन के मामले में यह बाइक किसी का भी ध्यान अपनी ओर खींचने का दम रखती है। इसका लुक काफी हद तक BMW की मशहूर RR सुपरबाइक्स से प्रेरित है। इसके फ्रंट में नई डुअल-फ्लो LED हेडलाइ...