भारत में लॉन्च हुई BMW की नई सुपरबाइक M 1000 RR, 59.90 लाख रुपये है कीमत; जानिए खासियत
नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- लग्जरी बाइक कंपनी बीएमडब्ल्यू मोटरराड ने भारतीय मार्केट में अपनी नई फ्लैगशिप सुपरबाइक M 1000 RR लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 59.90 लाख रुपये रखी है। नई बाइक में पहले के मुकाबले ज्यादा पावरफुल इंजन, नया डिजाइन, अपडेटेड विंगलेट्स और कई नए इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स दिए गए हैं। खास बात यह है कि भारतीय मार्केट में कंपनी इस बाइक को M Competition Package के साथ स्टैंडर्ड तौर पर बेच रही है। इसकी बुकिंग देशभर में शुरू हो गई है। यह बाइक पूरी तरह विदेश में बनकर भारत आएगी।पहले से ज्यादा दमदार हुआ इंजन नई BMW M 1000 RR में 999cc का अपडेटेड 4-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 14,500rpm पर 218bhp की पावर और 11,100rpm पर 113Nm का टॉर्क जनरेट करता है। पुराने मॉडल के मुकाबले इसमें 6bhp ज्यादा पावर मिलती है। कंपनी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.