नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- ट्रायम्फ मोटरसाइकिल ने भारतीय मार्केट में अपनी नई Bonneville T40, T40 Black और Bonneville T4 बाइक पेश कर दी हैं। कंपनी की इन तीनों बाइक्स में क्लासिक डिजाइन के साथ नए फीचर्स और दमदार इंजन दिया गया है। नई Bonneville T40 और T40 Black की एक्स-शोरूम कीमत 2.79 लाख रुपये है। जबकि Bonneville T4 की कीमत 2.54 लाख रुपये रखी गई है। इन बाइक्स की ऑनलाइन बुकिंग 7 अक्टूबर, 2026 को शाम 4:30 बजे से शुरू हो चुकी है। वहीं, T40 की डिलीवरी नवंबर, 2026 के दूसरे हफ्ते से और T4 की डिलीवरी जनवरी 2027 के दूसरे हफ्ते से शुरू होगी।बाइक्स में मिलेगा क्लासिक डिजाइन नई Bonneville T40, T40 Black और T4 में 1960 के दशक से प्रेरित क्लासिक डिजाइन देखने को मिलता है। तीनों बाइक्स में टियरड्रॉप शेप वाला फ्यूल टैंक, गोल हेडलाइट, स्पोक व्हील और ट्विन शॉक र...