नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- किआ इंडिया ने ऑफिशियली अपनी नई और प्रीमियम 3-रो एसयूवी किआ सोरेंटो (Kia Sorento) को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह नई एसयूवी पावरफुल डीजल और मॉडर्न स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन ऑप्शन्स के साथ उतारी गई है। ग्राहकों की सहूलियत के लिए इसमें 6-सीटर और 7-सीटर दोनों तरह का सीटिंग ऑप्शन दिया गया है। इसके टॉप-वैरिएंट में ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) और अलग-अलग टेरेन मोड्स भी मिलते हैं। कंपनी ने भारतीय मार्केट में कार की शुरुआती कीमत 27.99 लाख रुपये रखी है। आइए जानते हैं इस कार के बारे में विस्तार से।यहां देखें वैरिएंट वाइज कीमत किआ सोरेंटो को 27.99 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। जबकि इसके टॉप मॉडल के लिए यह कीमत 40.39 लाख रुपये तक जाती है। अगर आप डीजल वैरिएंट खरीदना चाहते हैं, तो इसकी कीमत 27.99 ला...