भारत में लॉन्च हुआ मारुति विक्टोरिस का Aurum Edition, Rs.22,990 है किट की कीमत; जानिए खासियत
नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- मारुति सुजुकी ने दिवाली से पहले अपनी पॉपुलर SUV विक्टोरिस का नया Aurum Edition लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस खास एडिशन को SUV की पहली सालगिरह के मौके पर पेश किया है। यह मॉडल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वैरिएंट पर बेस्ड है। इसमें कई नए डिजाइन एलिमेंट्स और एक्स्ट्रा एक्सेसरीज दी गई हैं। इसके लिए ग्राहकों को 22,990 रुपये की किट कीमत चुकानी होगी। इसके अलावा, कंपनी ने बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर को विक्टोरिस का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। कंपनी को उम्मीद है कि उनके जुड़ने से खासकर युवा ग्राहकों के बीच SUV की पॉपुलैरिटी और बढ़ेगी।नए एडिशन में क्या मिलेगा खास? मारुति विक्टोरिस Aurum Edition में सबसे बड़ा बदलाव इसके लुक में किया गया है। इसमें आगे, साइड और पीछे की स्किड प्लेट पर कॉपर कलर की डिटेलिंग दी गई है। इसके अलावा, व्हील आर्च के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.