प्रयागराज, अगस्त 8 -- Rahul Gandhi In Prayagraj: यूपी के प्रयागराज पहुंचे राहुल गांधी ने छात्रों से सीधी बात की। 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के जरिए राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। रोजगार की बात पर राहुल गांधी ने कहा, भारत में रोजगार के पांच दरवाजे थे, जिन्हें मौजूदा केंद्र सरकार ने बंद कर दिया है। सालों साल मेनहत के बाद पेपर लीक हो जा रहा था। लेकिन डर की वजह से वह किसी से कुछ कह नहीं पा रहे थे। हिन्दुस्तान के युवाओं ने अपने डर का सामना किया और देश को बदल दिया। आपने अपनी आवाज रखी, नफरत के साथ नहीं, मोहब्बत के साथ अपनी आवाज रखी। राहुल गांधी बोले, हिंदुस्तान के पास युवा हैं और सबसे अधिक डेटा युवाओं के पास है, आपके डेटा के बिना एआई का कोई मतलब नहीं। इंजीनियरिंग, मेडिकल की पढ़ाई के लिए आपसे पैसा लिया जाता है लेकिन इनके सर्टिफिक...