नई दिल्ली, अगस्त 17 -- भारत में रह रहीं बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना मुल्क वापसी की तैयारी कर रहीं हैं। उन्होंने दिसंबर में वापस लौटने का फैसला किया है। अब पीएम तारिक रहमान के सलाहकार ने बताया है कि हसीना को वतन वापसी पर पूरी सुरक्षा दी जाएगी। बीते साल हसीना को मौत की सजा सुनाई गई थी। वह ढाका छोड़ने के बाद से ही भारत में शरण लिए हुए हैं। पीएम के संचार सलाहकार जाहिद उर रहमान ने मंगलवार को बताया था कि हसीना को पूरी सुरक्षा दी जाएगी। साथ ही कहा था कि उनपर मुकदमा चलाया जाएगा और सभी कानूनी अधिकारों को सुनिश्चित किया जाएगा। यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब बांग्लादेश लगातार भारत से हसीना को प्रत्यर्पित करने की मांग कर रहा है। हाल ही में दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर खासा बवाल हुआ था।क्या है प्लान जाहिद ने कहा था, 'हसीना ने ...