नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- हांगकांग। कैथे कार्गो के मालवाहक खंड के निर्देशक डोमिनिक पैरेट ने कहा कि दक्षिणपूर्व एशियाई देश मालवाहक कंपनियों के लिए तेजी से प्रमुख बाजारों के रूप में तब्दील हो रहे हैं जबकि भारत बेहतरीन अवसर प्रदान करता है। डोमिनिक पेरेट ने कहा कि हांगकांग और चीन इसके सबसे बड़े बाजार हैं लेकिन पिछले कुछ वर्ष में दक्षिण पूर्व एशिया एक ''असाधारण'' क्षेत्र के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा, 'मिसाल के तौर पर हम हर सप्ताह हनोई के लिए आठ मालवाहक जहाज भेजते हैं।' पेरेट ने साथ ही कहा कि सऊदी अरब जैसे देशों में भी हाल के दिनों में ई-कॉमर्स में वृद्धि देखी गई है जिससे इसकी मांग में और इजाफा हुआ है। कैथे कार्गो एचकेआईए का सबसे बड़ा हवाई मालवाहक सेवा प्रदाता है और इसने अक्तूबर 2025 में 150,000 टन से अधिक 'कार्गो' को संभाला है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.