भारत में भी हो सकती है नेपाल जैसी तबाही, उत्तराखंड में 219 हैंगिंग ग्लेशियर; UP-बिहार पर खतरा
नई दिल्ली, अगस्त 28 -- ओमप्रकाश सती नेपाल और तिब्बत के हिमालयी क्षेत्र में बनी ग्लेशियर झीलें उत्तर भारत के लिए बड़ा खतरा बन रही हैं। इनके प्राकृतिक बांध टूटे तो अचानक पानी, बर्फ और मलबा नीचे आ सकता है। इससे नेपाल से सटे उत्तराखंड के साथ उत्तर प्रदेश और बिहार में हिमनद झील विस्फोट बाढ़ (जीएलओएफ) का खतरा है।हिंदुकुश में 47 खतरनाक झीलें इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट (आईसीआईएमओडी) और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) की रिपोर्ट में हिंदूकुश हिमालय क्षेत्र की 47 संभावित खतरनाक झीलें चिन्हित की गई हैं। इनमें 25 नेपाल, 21 तिब्बत और एक भारत में है। इनमें 42 कोशी, तीन गंडकी और दो कर्णाली नदी बेसिन में हैं। यानी करीब 96 प्रतिशत झीलें कोशी और गंडकी बेसिन में हैं। यह भी पढ़ें- यह तो बहुत खतरनाक, नेपाल में विनाशकारी बाढ़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.