दिल्ली, मई 1 -- सरकारी आंकड़े दिखाते हैं कि भारत में ज्यादा लोगों के पास स्वास्थ्य बीमा होने के बावजूद अब भी इलाज का बड़ा खर्च आम लोगों को ही उठाना पड़ रहा है.गरीब राज्यों में इसका बोझ कई गुना ज्यादा है.भारत में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ने के सरकारी दावों के बीच एक नई रिपोर्ट ने चौंकाने वाली तस्वीर पेश की है.राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने "पारिवारिक सामाजिक उपभोग: स्वास्थ्य" रिपोर्ट जारी की है.इसके अनुसार देश में हर 8 में से एक व्यक्ति बीमार है.यानी सर्वे में शामिल हर 100 में से करीब 13 लोगों ने पिछले 15 दिनों में किसी न किसी बीमारी से पीड़ित होने की बात कही.यह आंकड़ा 2017-18 के पिछले सर्वे में 7.5 प्रतिशत था.यानी बीमार लोगों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है.यह रिपोर्ट नेशनल सैंपल सर्वे (एनएसएस) के 80वें राउंड (जनवरी-दिसंबर 202...