नई दिल्ली, दिसम्बर 27 -- हुंडई भारत में अपनी प्रोडक्ट स्ट्रैटेजी को नए सिरे से मजबूत करने में जुटी है। कंपनी अभी ज्यादा ध्यान हाइब्रिड टेक्नोलॉजी वाली कारों पर दे रही है। हालांकि, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स कंपनी की लॉन्ग टर्म प्लानिंग का हिस्सा बने रहेंगे। लेकिन फिलहाल हुंडई का फोकस ऐसे हाइब्रिड मॉडल्स पर है जो बेहतर माइलेज के साथ परफॉर्मेंस और भरोसे का बैलेंस दे सकें। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगले 2 से 3 साल में हुंडई भारत में तीन नई हाइब्रिड एसयूवी लॉन्च कर सकती है जो अलग-अलग सेगमेंट और ग्राहकों को टारगेट करेंगी।हुंडई Palisade इस रोडमैप के टॉप पर हुंडई की एक फ्लैगशिप हाइब्रिड SUV हो सकती है। इसे ग्लोबल लेवल पर Palisade के नाम से जाना जाता है। इंटरनेशनल मार्केट में Palisade Hybrid में 2.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है जो...