नई दिल्ली, मार्च 1 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। मध्य पूर्व में जारी संकट के बीच भारत आए कई विदेशी नागरिक यहीं फंस गए हैं। भारत ने इन यात्रियों की वीजा अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। विदेश मंत्रालय ने रविवार को विदेशी यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की। मंत्रालय ने सलाह दी है कि विदेशी यात्री अपनी वीजा अवधि में विस्तार के लिए निकटतम विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यलय (एफआरआरओ) से संपर्क करें। मंत्रालय ने कहा कि उड़ानें रद्द होने के कारण जो विदेशी नागरिक निर्धारित तिथि पर यात्रा नही कर पा रहे हैं, उन्हें ट्रैवल प्लान बदलने, वीजा के विस्तार या ओवरस्टे के नियमितीकरण की सुविधा दी जाएगी। मंत्रालय ने एफआरआरओ की सूची भी अपनी वेबसाइट https://www.mea.gov.in/ पर जारी की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.