भारत में पहली बार हरित ऊर्जा उत्पादन 100 गीगावाट के पार पहुंचा
नई दिल्ली, जुलाई 21 -- देश में पहली बार हरित ऊर्जा का उत्पादन 100 गीगावाट के पार पहुंच गया है। इस महीने 13 जुलाई को सौर और पवन ऊर्जा की कुल बिजली में हिस्सेदारी भी 42.79 फीसदी तक पहुंच गई है। ग्रिड कंट्रोलर के आंकड़े से ये खुलासा हुआ है। ग्रिड कंट्रोलर के आंकड़ों के अनुसार 13 जुलाई को दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर सौर और पवन ऊर्जा से बिजली उत्पादन 103.7 गीगावॉट के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा। इससे एक दिन पहले शाम को पवन ऊर्जा उत्पादन भी सर्वाधिक 36.6 गीगावाट दर्ज किया गया। भारत ने यह उपलब्धि ऐसे वक्त में हासिल की है जब देश में बिजली की मांग में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही। इस साल भीषण गर्मी, लंबे हीटवेव और एयर कंडीशनर समेत अन्य उपकरणों के बढ़ते इस्तेमाल से बिजली मांग दो बार 270 गीगावाट के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंची। इस बढ़ती मांग के बीच रिन्यूएबल एनर्जी ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.