रांची, नवम्बर 6 -- झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने भारत में नेपाल और बांग्लादेश जैसी स्थिति वाले बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि वो बस ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाया जाए। अगर ऐसा हो जाता है, तो देश शांत हो जाएगा। बस, मैंने यही कहा था। लेकिन मेरी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। हम सिर्फ ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग कर रहे हैं। इस दौरान इरफान अंसारी ने पीएम मोदी से भी एक अपील की है। अपने इस बयान पर मंत्री इरफान अंसारी ने सफाई देते हुए कहा कि कि बांग्लादेश में क्या हुआ? वहां लोगों ने सरकार चुनी, लेकिन उस सरकार ने उनकी बात नहीं सुनी। नेपाल में क्या हुआ? वहां युवाओं ने सरकार चुनी, लेकिन उस सरकार ने युवाओं की अनदेखी की। इरफान ने कहा, उनका मानना है कि भारत में भी आपातकाल (इमरजेंसी) लगाया जा सकता है, क्योंकि जब लो...