भारत में निवेश को दोगुना करेगा साइप्रस: मोदी
नई दिल्ली, मई 22 -- भारत और साइप्रस अगले पांच वर्षों में निवेश को दोगुना करेंगे। भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडुलाइडिस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच शुक्रवार को हुई द्विपक्षीय वार्ता में ये फैसला हुआ। दोनों देशों के बीच छह समझौते हुए। दोनों देशों ने आतंकवाद पर संयुक्त कार्य समूह के गठन समेत छह समझौते किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक के बाद संयुक्त बयान में कहा कि भारत और साइप्रस की मित्रता मजबूत और बेहतर भविष्य से भरी है। लोकतंत्र और नियम आधारित कानून जैसे मूल्यों में साझा विश्वास हमारी साझेदारी के आधार हैं। हम सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करते हैं। भारत इन सिद्धांतों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आगे भी रहेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज जब भारत और यूरोप संबंधों के एक नए स्वर्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.