नई दिल्ली, मई 27 -- Lava तेजी से भारतीय बाजार में अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। अब कंपनी अपने एक पॉपुलर 4G फोन का 5G वर्जन लाने की तैयारी में जुट गई है। दरअसल, Lava Bold N2 4G स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद, अब ब्रांड ने भारतीय बाजार में इसके 5G वेरिएंट के लॉन्च की पुष्टि कर दी है। लॉन्च की तारीख बताने के साथ-साथ, लावा ने यह भी कंफर्म कर दिया है कि यह आने वाला फोन Amazon India पर खरीदने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।भारत में इस दिन आ रहा Lava Bold N2 5G कंपनी ने Amazon India की माइक्रोसाइट लाइव कर दी है, जहां कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट की जानकारी दी है। कंपनी ने अनुसार, Lava Bold N2 5G को भारत में 3 जून 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा, माइक्रोसाइट पर इस फोन का डिजाइन भी दिखाया गया है, जो ब्लू कलर के ऑप्शन में उपलब्ध होगा...