नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- भारत में जल्द ही एक नई कंपनी कारों की दुनिया में कदम रखने जा रही है। दरअसल, जेएसडब्ल्यू मोटर्स इस साल 4 दिसंबर को भारतीय मार्केट में अपनी शुरुआत करेगी। कंपनी की पहली गाड़ी टोयोटा फॉर्च्यूनर को टक्कर देने वाली SUV होगी। इसके बाद कंपनी आने वाले महीनों में चार SUV लॉन्च करने की तैयारी में है। खास बात यह है कि JSW अपनी शुरुआती गाड़ियों के लिए चीन की कार कंपनी Chery के मॉडल्स और तकनीक का सहारा लेगी। इन्हें महाराष्ट्र में JSW के प्लांट में असेंबल किया जाएगा। आइए जानते हैं कंपनी की चारों अपकमिंग एसयूवी के बारे में विस्तार से।1. JSW Combat जेएसडब्ल्यू कॉम्बैट कंपनी की पहली SUV होगी। यह विदेश में बिकने वाली Jetour T2 पर बेस्ड होगी। इसका लुक बॉक्सी यानी चौकोर होगा। इसमें 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और...