भारत में तैयार एंटीना यूरोप भेजेगी एरिक्सन
नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- नई दिल्ली। स्वीडन की दूरसंचार उपकरण विनिर्माता कंपनी एरिक्सन भारत में निर्मित एंटीना का यूरोप को निर्यात करेगी। कंपनी ने कहा कि भारत में 5जी नेटवर्क के तेजी से विस्तार ने 6जी की दिशा में आगे बढ़ने के लिए देश को प्रतिस्पर्धी बढ़त दी है। 'इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026' में एरिक्सन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं दक्षिण पूर्व एशिया, ओशिनिया और भारत के बाजार क्षेत्र के प्रमुख एंड्रेस विसेंट ने कहा कि भारत में मिड-बैंड 5जी कवरेज 95 प्रतिशत आबादी तक पहुंच गया है, जबकि वैश्विक स्तर पर यह 45 प्रतिशत है। यह भी पढ़ें- India Mobile Congress 2026 आज से शुरू, 6G और AI समेत इन तकनीकों पर रहेगी नजर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.