नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान भारत में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। उनका लंबे समय से भारत में मेडिकल ट्रीटमेंट चल रहा है। 38 वर्षीय शापूर की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है। उनके लिए दुआओं का दौर जारी है। कई हफ्तों तक अस्पताल में भर्ती रहे शापूर की हालत में शुरुआत में सुधार के संकेत दिखे लेकिन बाद में फिर से भर्ती करना पड़ा। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इलाज के लिए उनकी आर्थिक मदद की है। अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान ने कहा कि वह इस मुश्किल समय में शापूर की किसी भी मदद देने के लिए तैयार हैं। शापूर ने 2009 से 2020 के दौरान अफगानिस्तान के लिए 80 इंटरनेशनल मैच खेले। उन्होंने 44 वनडे में 43 और 36 T20I में 27 विकेट चटकाए।अस्पताल की तस्वीरें हिलाकर रख देंगी राशिद के अलावा पाकिस्तान क्रिकेट जगत के लोग...