नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- मारुति एस-प्रेसो देश की सबसे सस्ती कार है। इसकी कीमत सिर्फ Rs.3.50 लाख रुपए है। सस्ती होने के बाद भी इस कार का भारतीय बाजार में जादू फीका रहता है, लेकिन देश के बाहर इसकी सेल्स ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। दरअसल, मार्च में सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट होने वाली कारों में एस-प्रेसो नंबर-3 पर रही। हालांकि, साल-दर-साल के आधार पर मिली ग्रोथ के मामले में इसने सभी को पीछे छोड़ दिया। एस-प्रेसो को मार्च में 6,377 विदेशी ग्राहक मिले। जिसके चलते इसे 216% की शानदार ग्राथ मिली। वहीं, भारतीय बाजार में इसकी सिर्फ 226 यूनिट बिकी थीं। दूसरी तरफ, सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट होने वाले टॉप-30 मॉडल में सेलेरियो को 116% और हुंडई i20 को 106% की सालाना ग्रोथ मिली। मारुति एस-प्रेसो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंसइसमें 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इं...