लखनऊ, अप्रैल 24 -- फिक्की फ्लो लखनऊ ने डिटेक्टिव डायरीज़ - जासूसी के पीछे का कानून का आयोजन शुक्रवार को शहर के एक होटल में किया। महिला जासूस तान्या पुरी मुख्य वक्ता रहीं। उन्होंने जासूसी के कुछ फिल्मी मामलों, महिलाओं के अधिकारों और भारत में जासूसी की कानूनी वैधता पर चर्चा की। तान्या पुरी भारत की सबसे कम उम्र की महिला जासूस और 'लेडी डिटेक्टिव्स इंडिया' की सीईओ हैं। फ्लो लखनऊ की चेयरपर्सन सिमरन साहनी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता फ्लो की कानूनी सलाहकार समिति ने की, जिसका नेतृत्व स्मिता माथुर और दीपिका अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम की मॉडरेटर सीमू घई ने तान्या पुरी से कई सवाल पूछे; जवाब में उन्होंने अपनी असल ज़िंदगी के कई किस्से (बिना किसी का नाम बताए) साझा किए। यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती पेपर लीक का फर्जी दावा करने वाले पर एफआईआर ...