नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- भारत में सीएनजी कारों की मांग लगातार बढ़ रही है। अब कंपनियां एसयूवी सेगमेंट में भी इसे और एक्सपैंड करने की तैयारी में हैं। आने वाले समय में हुंडई, रेनो, टोयोटा, किआ और स्कोडा की कई नई सीएनजी कारें बाजार में एंट्री कर सकती हैं। इनमें कुछ मॉडल फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी के साथ आएंगे। आइए जानते हैं इन अपकमिंग सीएनजी कारों के बारे में।1. Hyundai Bayon CNG हुंडई बेयॉन कंपनी की नई एसयूवी होगी, जिसे वेन्यू और क्रेटा के बीच रखा जाएगा। हुंडई ने बेयॉन नाम को कन्फर्म कर दिया है और इसे फेस्टिव सीजन में लॉन्च किया जाना है। एसयूवी में क्रेटा वाला 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है, जो पेट्रोल मोड में करीब 115hp और 144Nm देता है। इसके साथ फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी का ऑप्शन भी आने की संभावना है। अंडरबॉडी सीएनजी टै...