भारत में जल्द लॉन्च होगा नया Oppo टैबलेट! 144Hz डिस्प्ले और 67W चार्जिंग के साथ मिले संकेत
नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- चीन की टेक कंपनी Oppo भारतीय मार्केट में अपना नया टैबलेट Oppo Pad 6F लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह टैबलेट भारत के ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर दिखाई दिया है। लिस्टिंग में इसका मॉडल नंबर OPD2605 बताया गया है। माना जा रहा है कि कंपनी इसे जल्द भारत में पेश कर सकती है। हालांकि, Oppo ने अभी तक इसके इंडिया लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। टिपस्टर Anvin के मुताबिक, Oppo का नया टैबलेट 9 नवंबर, 2026 को BIS डेटाबेस पर लिस्ट हुआ है। हालांकि, इस लिस्टिंग में डिवाइस का नाम या इसके फीचर्स की जानकारी नहीं दी गई है। मॉडल नंबर OPD2605 को पहले मलेशिया की SIRIM और थाईलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा जा चुका है। इन लिस्टिंग में इसे Oppo Pad 6F नाम से जोड़ा गया है। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.