भारत में जन्मी मादा चीता ने कूनों में 5 शावकों को दिया जन्म, देश में अब इतनी हुई चीतों की संख्या
नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान से वन्यजीव प्रेमियों और देश के लिए खुशखबरी सामने आई है। प्रोजेक्ट चीता के तहत कूनो में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है। भारत में जन्मी 32 महीने की मादा चीता KJP21 ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इन नन्हें मेहमानों के जन्म के साथ ही देश में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 60 हो गई है। इनमें 41 चीते भारत में ही जन्मे हैं। KJP21 की इस उपलब्धि को इसलिए भी खास माना जा रहा है, क्योंकि वह भारत में जन्म लेने के बाद यहीं शावकों को जन्म देने वाली तीसरी मादा चीता बन गई है। इससे पहले मुखी और KGP12 भारत में शावकों को जन्म दे चुकी हैं। कूनो में लगातार हो रहे चीता प्रजनन से भारत में इस प्रजाति की आबादी को स्थायी रूप से बढ़ाने की उम्मीदें और मजबूत हुई हैं।केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.