नई दिल्ली, अगस्त 24 -- भारत में चीनी की कीमतों को लेकर बड़ी राहत की खबर सामने आई है। चीनी उद्योग के शीर्ष संगठन ISMA (Indian Sugar Mills Association) ने साफ कहा है कि देश में चीनी की कोई कमी नहीं है और आने वाले समय में खुदरा बाजार में इसके दाम नीचे आ सकते हैं। सोमवार 24 अगस्त को नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ISMA के अध्यक्ष नीरज शिरगांवकर ने कहा कि हाल में चीनी की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के पीछे कई कारण हैं। इनमें कारोबारियों और थोक खरीदारों की ओर से की गई स्पेकुलेटिव बाइंग यानी अनुमान के आधार पर ज्यादा खरीदारी और खराब मौसम के कारण चीनी उत्पादन में आई कमी प्रमुख हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चीनी मिलों ने कृत्रिम कमी पैदा करने या एक्स-मिल कीमतों को बढ़ाने में कोई भूमिका नहीं निभाई है। यह भी पढ़ें- शेयर बाजारों में गिरावट जार...