नई दिल्ली, अगस्त 12 -- मीना और मिनल को बचपन में भारत के अलग-अलग अनाथालयों में छोड़ दिया गया था। बाद में नीदरलैंड के अलग-अलग परिवारों ने उन्हें गोद लिया और दोनों वहां एक-दूसरे से कुछ ही दूरी पर बड़ी हुईं। अब 30 साल बाद एक डीएनए टेस्ट से पता चला कि बचपन की ये दोनों दोस्त वास्तव में सगी बहनें हैं। 1996 में दोनों किशोरावस्था में पहली बार मिलीं। वे गोद लिए गए बच्चों के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में मिली थीं। पहली मुलाकात में ही दोनों को एक-दूसरे से खास जुड़ाव महसूस हुआ। दोस्तों ने भी दोनों की शक्ल में काफी समानता देखी। उन्होंने एक-दूसरे के पते लिए और संपर्क में रहीं। मजाक में एक-दूसरे को 'सिस' यानी बहन भी कहती थीं। यह भी पढ़ें- NEET में पहले 600 अंक, फिर माता पिता की मौत, 7 बहनों की मदद से 6 साल बाद आई AIR 422कॉन्टैक्ट का टूटना लेकिन कुछ समय बाद...