नई दिल्ली, मई 22 -- सीजेआई सूर्यकांत की टिप्पणी के बाद 'कॉक्रोच जनता पार्टी' जिस तरह से सुर्खियों में है कि उसने इंस्टाग्राम पर बीजेपी और कांग्रेस को भी पीछे छोड़ दिया है। वहीं भारत में 'कॉक्रोच जनता पार्टी' का एक्स अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया है। हालांकि इसे ब्लॉक किए जाने के कुछ ही घंटों बाद एक और अकाउंट बन गया जिसपर कहा गया कि कॉक्रोच कभी मरते नहीं हैं। भारत में 'कॉक्रोच जनता पार्टी' का पुराना एक्स हैंडल भले ही प्रतिबंधित कर दिया गया हो लेकिन यह दूसरे देशों में ऐक्टिव है और इसके स्क्रीनशॉट शेयर किए जा रहे हैं।क्यों ब्लॉक किया गया एक्स हैंडल जानकारी के मुताबिक गुरुवार को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) से सरकार को कुछ इनपुट्स दिए गए और बताया गया कि यह अकाउंट देश की सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय इलेक...