नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- भारतीय मार्केट में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड लगातार बढ़ रही है। साल 2026 में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री ने अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। बता दें कि इस साल 9 नवंबर तक देश में कुल 3,04,701 इलेक्ट्रिक कारें रजिस्टर हुईं। इस तरह बिक्री ने साल 2025 का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। पिछले साल पूरे 12 महीनों में कुल 1,95,571 इलेक्ट्रिक कारें बिकी थीं। यानी इस साल अब तक बिक्री में 56 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी दर्ज हुई है। अनुमान है कि दिसंबर के आखिर तक यह आंकड़ा करीब 3.25 लाख यूनिट तक पहुंच सकता है। आइए जानते हैं इस दौरान किस कंपनी की कितनी इलेक्ट्रिक कारें बिकीं।टाटा मोटर्स बनी नंबर-1 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री के मामले में टाटा मोटर्स ने अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। टाटा मोटर्स ने इस साल 9 नवंबर तक कुल 1,20,895 इल...