नई दिल्ली, जून 28 -- जल्द ही Samsung अपने नए फोल्डेबल और फ्लिप फोन्स की रेंज को ग्लोबल और भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाला है। खास Z Fold सीरीज की बात करें तो Samsung, Samsung Galaxy Z Fold 8 को बाजार में लाने की तैयारी कर रहा है। लॉन्च से पहले ही इस फोन से जुड़ी जानकारी और लीक्स पहले ही इंटरनेट पर आने लगे हैं और यह साफ है कि Samsung इसके फीचर्स में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। आइए, लीक के जरिए अब तक सामने आई फोन की डिटेल्स पर नजर डालते हैं, जिसमें इसके स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और अन्य चीजें शामिल हैं।Samsung Galaxy Z Fold 8 के स्पेसिफिकेशन्स (लीक के अनुसार) सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 8 में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 8 इंच का आउटर और 6.5 इंच का इंटरनल AMOLED डिस्प्ले हो सकता है। यह भी कहा जा रहा है कि पैनल में 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी। फोन क...