नई दिल्ली, जुलाई 15 -- OnePlus भारत में तेजी से अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। ब्रांड अप एन-सीरीज के नए फोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। वनप्लस ने पिछले महीने ही भारत में 8000mAh बैटरी और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6000 सीरीज चिपसेट वाले OnePlus N6 को लॉन्च दिया है। अब एक नया एंट्री-लेवल OnePlus N6x फोन सीरीज में जुड़ने वाला है। कंपनी ने लॉन्च से पहले इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर टीज करना शुरू कर दिया है। यह लाइनअप में दूसरे मॉडल होगा। अपकमिंग फोन के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है, जिससे यह कंफर्म हो गया है कि लॉन्च के बाद यह कहां मिलेगा। एक टिप्स्टर का दावा है कि वनप्लस N6x जाने पहचाने स्पेसिफिकेशन्स के साथ देश में लॉन्च होगा।वनप्लस N6x नई N-सीरीज का अगला फोन होगा भारत में नए वनप्लस स्मार्टफोन के लिए एक खा...