नई दिल्ली, फरवरी 1 -- दिल्ली लाल किला धमाकों की साजिश रचने वाला डॉक्टर वैश्विक आतंकी संगठन अल-कायदा का भारत में सहयोगी संगठन अंसार गजावत-उल-हिंद (एजीयूएच) को फिर से जिंदा करना चाहता था। एजीयूएच की स्थापना जाकिर मूसा ने की थी, जो वर्ष 2019 में दक्षिण कश्मीर के त्राल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। सूत्रों के अनुसार, आरोपी डॉक्टर भारत में इस्लामी कानून स्थापित करना चाहता था। इस आतंकी समूह के अंतिम ज्ञात कमांडर मुजमिल अहमद तांत्रे को भी वर्ष 2021 में एक मुठभेड़ में मार दिया गया था। इसके बाद पहली बार इस आतंकी मॉड्यूल को जिंदा करने का पहला गंभीर प्रयास किया जा रहा था। मालूम हो कि लाल किले के पास कार में विस्फोट की घटना से पहले, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दो आतंकी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) और अंसार गजावत-उल-हिंद (एजीयूएच) द्वारा...