बांदा, जनवरी 23 -- बांदा। संवाददाता भारत मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारियों ने बीते दिवस कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। पदाधिकारियों ने नागपुर में रैली प्रदर्शन की बात कही। जिलाध्यक्ष राजेश अनुरागी ने प्रभारी अधिकारी से कहा कि भाजपा के लोगों ने षड्यंत्र पूर्वक बामसेफ व भारत मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन की अनुमति बीते माह रद्द करवा दी। ओबीसी की जाति आधारित जनगणना के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के संदर्भ में यह ज्ञापन दिया जा रहा है। पदाधिकारी ने बताया 22 जनवरी को सभी जिला मुख्यालय में रैली प्रदर्शन किया गया। अब 22 फरवरी को संविधान पर हमला करने के विरोध में बामसेफ व भारतमुक्ति मोर्चा के सदस्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय नागपुर पर राष्ट्रव्यापी रैली करेंगे। इस दौरान भारत मुक्ति मोर्चा के एसड...