बाराबंकी, जनवरी 27 -- सिरौलीगौसपुर। ग्राम पंचायत बरौलिया में चल रहे श्री रामलीला धनुष यज्ञ कार्यक्रम के चौथे दिन भारत मिलाप शोभा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा पूरे गांव में भ्रमण करते हुए पारिजात धाम पहुंची और दोपहर में रामलीला मैदान में संपन्न हुई। इस विशाल शोभायात्रा में भगवान श्री राम, लक्ष्मण और माता सीता को रथ पर सवार कर झांकी निकाली गई। श्रद्धालुओं के साथ हनुमान, राधा-कृष्ण के स्वरूप नृत्य करते हुए पैदल चल रहे थे। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह पर महिलाएं और पुरुषों ने भगवान श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण के दर्शन-पूजन किए। इस अवसर पर जयप्रकाश वर्मा, इंद्रेश कुमार वर्मा, मोनू वर्मा, गोविंद वर्मा, लायक राम, डॉ. रामानंद वर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.