गया, दिसम्बर 10 -- वाराणसी-कोलकाता भारत माला एक्सप्रेसवे निर्माण में इमामगंज क्षेत्र में चल रहे भूमि विवाद का निरीक्षण करने बुधवार को एसडीओ मनीष कुमार पहुंचे। सीओ सुकेश कुमार ने बताया कि मल्हारी, रोंघा और बसुरा गांवों में किसानों को मुआवजा नहीं मिलने से निर्माण कार्य रुका हुआ है। एसडीओ ने स्थल का निरीक्षण कर किसानों की समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने ग्रामीणों से निर्माण कार्य में बाधा न डालने की अपील भी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.