कौशाम्बी, अक्टूबर 9 -- मूरतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों ने गुरुवार को मूरतगंज ब्लॉक क्षेत्र में पथ संचलन किया। यह संचलन मूरतगंज बाजार स्थित एक गेस्ट हाउस से शुरू होकर मूरतगंज पुलिस चौकी होते हुए चंदवारी चौराहा तक गया। इस दौरान भारत माता की जय व वंदे मारतम का उद्घोष होता रहा। कस्बावासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वयं सेवकों का स्वागत किया। स्वयंसेवक संगठन गढ़े चलो सुपंथ पर बड़े चलो- भला हो जिसमे देश का, वह काम सब किए चलो गीत की पंक्तियों के साथ देशभक्ति का संदेश देते हुए आगे बढ़ते रहे। इस दौरान भारत माता की जय व वंदे मातरम का उद्घोष जगह-जगह होता रहा। पथ संचालन कार्यक्रम में विभाग प्रचारक राजेंद्र पाल, भोले शंकर, खंड संचालक राजीव चौधरी, राम प्रकाश पटेल, कमलेश जायसवाल सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.