कन्नौज, दिसम्बर 19 -- तिर्वा, संवाददाता। देश प्रेम को जाग्रत करने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवकों ने घर-घर भारत माता के छपे स्टीकरों का वितरण किया। जिससे हर बच्चे के मन में देश प्रेम की भावना आ सके। थाना इंदरगढ़ क्षेत्र के कई गावों में राष्ट्रीय स्वयं सेवकों ने गांव-गांव व गली-गली में घूमकर स्टीकरों को चस्पा किया। स्टीकरों में भारत माता का चित्र छपा है। राष्ट्रीय स्वयं सेवकों के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि देश प्रेम की भावना की अलख जगाने के लिए घर-घर में यह स्टीकर चस्पा कराए जा रहे हैं। जिससे बच्चों एवं नागरिकों में देश प्रेम की भावना जाग्रत हो सके। यह अभियान पूरे माह चलाया जाएगा। हर घर में यह स्टीकर चस्पा किया जाएगा। कुछ षड़यंत्रकारी लोग देश से गद्दारी कर रहे हैं। उनके सडयंत्र को समाप्त करने के लिए यह अभियान चलाया गया।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.