बाराबंकी, मई 28 -- सिरौलीगौसपुर। आपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के पराक्रम के सम्मान में विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह की अगुवाई व दुर्गेश दीक्षित के संयोजन में कोटवाधाम चौराहे से स्व. महंत जगन्नाथ बक्श दास की समाधि तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। भारत माता की जय के साथ लोगों ने सेना के शौर्य को सलाम किया। इसमें सैकड़ों भाजपा नेता शामिल रहे। बुधवार को भाजपा के कार्यकर्ता हाथों में देश की आन बान शान तिरंगा झण्डा लेकर शौर्य यात्रा में शामिल हुई। विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह की अगुवाई में तिरंगा यात्रा कोटवा धाम चौराहे से महन्त जगन्नाथ बक्श दास के समाधि स्थल तक निकाली। यात्रा समापन पर विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को कहा कि देशभर में आपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर तिरंगा यात्रायें निकाली जा रही है। पहली बार परमाणु हथियार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.