भारत माता की जय के नारों से गूंजी तीर्थनगरी
रिषिकेष, अगस्त 13 -- भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली का आयोजन किया। विभिन्न् जगहों पर भाजपाईयों ने तिरंगा रैली निकाली और देश भक्ति का संदेश दिया। रैली के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से तीर्थनगरी गूंज उठी। गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पी गेस्ट हाउस के समक्ष तिरंगा रैली का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश के गौरव, स्वाभिमान, एकता और वीर जवानों के बलिदान का प्रतीक है। देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों के प्रति प्रत्येक नागरिक का सम्मान और कृतज्ञता सदैव बना रहना चाहिए। इस दौरान भाजपाई हाथों में तिरंगा लेकर त्रिवेणी घाट तक रैली निकाली और भारत माता की जय व वंदे मातरम् के नारे लगाए। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.